जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष को तस्वीर भेंट करते अनुज उमर। स्रोत- सोशल
मिर्जापुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की स्थापना दिवस पर रविवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। जिलाध्यक्ष संजू मिश्रा ने कहा कि राजा भईया के सिद्धांतों को जन-जन पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आप सब के सहयोग से साल 2027 में इतिहास रचा जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के कई सदस्यों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। विशिष्ट अतिथि अनुज ऊमरवैश्य ने कहा कि आज जनपद मिर्जापुर के 12 ब्लॉक और पांचों विधानसभा में विशाल सदस्यता अभियान चल रहा है। इसमें सैंकड़ों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। हमारे नेता समय-समय पर जनहित के मुद्दों को सदन में उठाते हैं। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ महासचिव आशीष शुक्ला, विमल सिंह, शिवम पांडेय, विनय दुबे, राहुल अग्रवाल आदि रहे।