फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: समाजवादी विचारधारा के प्रखर वक्ता थे जनेश्वर मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी चिंतक व विचारक जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में मनाई गई। इस दौरान जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र आजीवन समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे। पार्टी में छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र शोषित, वंचित, पीड़ित की आवाज के साथ-साथ समाजवादी विचारधारा के प्रखर वक्ता थे। उनका मानना था कि समाजवाद जीवन जीने का सही ढंग है। विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष का नाम ही समाजवाद है। इस संघर्ष में वे जीवन पर्यंत लगे रहे। जनेश्वर मिश्र मन, वचन और आचरण से समाजवादी थे। जनेश्वर मिश्र की वाणी और व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि जो उनके पास पहुंच जाता था, वह उनका ही बनकर रह जाता था। गोष्ठी में पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, आशीष यादव, परवेज खान, मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, कीर्ति कोल, राजेश भारती, संतोष गोयल, सतीश मिश्रा, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, रंजीत फौजी, उपेंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें