फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कोल्हुआ-कंपनी घाट मार्ग के निर्माण के लिए लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। कोल्हुआ-कंपनी घाट मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग को लेकर बारिश के दौरान ग्रामीण संघर्ष समिति ने मंगलवार को पुरजागिर में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुरजागिर स्थित पावर हाउस के पास ग्रामीण संघर्ष समिति के तत्वाधान में प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि कोल्हुआ - कंपनी घाट मार्ग पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि समस्या के समाधान के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन समस्या बनी हुई है। उधर, पुरजागिर बाजार में सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंचीं थानाध्यक्ष रीता यादव ने ग्रामीणों का समझाने में जुटी थी, उसी दौरान तेज बारिश होने लगी। लोग इधर-उधर हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संघर्ष सीमित अध्यक्ष मनीष दुबे, हरिशंकर सरोज, राजधर दुबे, अशोक कुमार गुप्ता, राम नाथ दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें