फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 24 घंटे में जल निगम ठीक करें क्षतिग्रस्त सीवर पाइप लाइन

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने के लिए खोदाई करती जेसीबी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी मार्ग पर मंगलवार को नाली जाम हो गई। नालियों का पानी सड़क पर आने लगा। इसकी शिकायत मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी सभासद व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। नागरिकों ने कहा कि जल निगम द्वारा कराए जा रहे खोदाई के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से नगर पालिका की सीवर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, इससे नालियों की निकासी बाधित हो गई और क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस पर नगर पालिकाध्यक्ष ने जलनिगम के अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि 24 घंटे में इसको ठीक कराया जाए। पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने मौके पर जेसीबी से खोदाई कर जांच की तो पता चला कि नगर पालिका की पाइपलाइन जल निगम के ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य के दौरान टूटी है। चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया अथवा इस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार फिर पाया गया तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। सभासद मोहम्मद गुलजार, मो. आदिल, विकास यादव, सचिन जायसवाल, राजा जायसवाल, रूपेश यादव, बद्री सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें