फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जय भवानी दुर्गे रानी, घंटा घन-घन बाजे पर झूम श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल रोडवेज परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित विंध्य महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अवधी एवं कथक कला का शानदार प्रस्तुति देखने को मिली।विंध्य महोत्सव का उद्घाटन नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा ने मां विंध्यवासिनी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया। भारतीय शास्त्रीय नृत्य में शुमार कथक नृत्य का वाराणसी के नामचीन कलाकार मनीष शर्मा एवं विदूषी जायसवाल ने बेहतरीन प्रस्तुति किया। मनीष शर्मा ने विदुषी जायसवाल के संग जैसे ही जय भवानी दुर्गे रानी, घंटा घन-घन बाजे के स्वर पर कथक नृत्य किया पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अवधी लोक गायिका एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा यादव ने अपनी टीम के साथ भावपूर्ण नृत्य के साथ संगीत, पचरा-देवी गीत से देवी मां का आह्वान किया। इसी क्रम में जिले के गजल गायक राकेश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ जैसे लागी लगन, मीरा हो गई मगन सुनाया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ के त्रिशूल पर विराजमान काशी की गरिमा-महिमा का वर्णन करते हुए बम-बम बोल रहा है काशी का सुंदर भजन प्रस्तुत किया। जिलाधकारी दिव्या मित्तल की ओर से सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं माता की चुनरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व शिव प्रताप शुक्ल, नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें