मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक लि. मिर्जापुर, सोनभद्र के प्रबंध कमेटी के सभापति, उप सभापति समेत अन्य प्रतिनिधि शुक्रवार को निर्विरोध चुन लिए गए। सभापति पद पर जगदीश प्रसाद और उप सभापति विपुल सिंह का निर्वाचन हुआ। दोपहर बाद सभी पदाधिकारियों को राजकीय पालिटेक्निक काॅलेज में जिला उद्यान अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी मेवाराम ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। जिला सहकारी बैंक लि. मिर्जापुर के प्रबंध कमेटी में सभापति के लिए जगदीश प्रसाद सिंह, उप सभापति के लिए विपुल सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। इसी तरह उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लि. लखनऊ के लिए बृजभूषण सिंह, लालबहादुर, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन लि. लखनऊ के लिए बल्देव सिंह, दी काशी सहकारी चीनी मिल्स औराई के लिए महानारायण दुबे, पीसीयू लखनऊ के लिए उपेंद्र प्रकाश सिंह, कोआपरेटिव टेक्सटाइल्स मिल्स बुलंदशहर के लिए अलोपी चंद्र, डिस्टि्रक फेडरेशन लि. मिर्जापुर के लिए चंद्रजीत व वीरेंद्र कुमार, दुद्धी सहकारी संघ दुद्धी के लिए संतोष कुमार व राजेश कुमार के साथ ही उत्तर प्रदेश सहकारी प्रक्रियण एवं तिलहन विकास संघ लि. के लिए राजीव द्विवेदी का निर्विरोध चुनाव हुआ। सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी मेवाराम ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।