फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आधे घंटे हुई बारिश, सड़कों पर चार घंटे जमा रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को सुबह आठ से साढ़े आठ बजे तक तेज बारिश हुई। इससे लोगाें को उमस से राहत मिल गई। वहीं, बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी हुई। सड़कों पर कीचड़ पसरने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गईं। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रामबाग, मंडलीय चिकित्सालय, भरुहना रोड, रमईपट्टी, विंध्याचल रेहड़ा चुंगी, नटवां रेलवे पुल, शास्त्री पुल के नीचे के दोपहर दो बजे तक जलभराव दिखा। जिला मुख्यालय से सटे रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर कीचड़ फैलने से लोगों को परेशानी हुई। गड्ढाें में पानी भरने से राहगीर दिनभर गिरते रहे। अर्जुनपुर के पास सवारियों से भरा ई-रिक्शा गड्ढे मे पलट गया। इससे एक महिला के हाथ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन


बारिश से सुखडा बांध में बढ़ा पानी, 50 बीघा धान जलमग्न

हलिया। सुखड़ा बांध में लगातार बढ़ाव जारी है। शुक्रवार को बारिश होने के बाद बांध के आसपास 50 बीघा खेत जलमग्न हो गया। खेत में धान की रोपाई की गई है। पीड़ित किसान इज्जत अली, छोटे अली, सुरेश दुबे, नरेश फरीद अली ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें