फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाकर पूर्व सहकारिता मंत्री की प्रतिमा लगाना गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज के छिबरामऊ में पश्चिमी बाईपास छिबरामऊ तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को हटाकर पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा लगाना अव्यवहारिक और अमर्यादित बताया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि देश की आजादी में अगुवाई कर भारत देश को आजादी दिलाने महान व्यक्ति व व्यापारी, वैश्य, बनिया समाज के महापुरूष महात्मा गांधी की प्रतिमा को हटाने का समाजवादी व्यापार सभा निंदा करती है। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गणेश केशरी ने कहा कि महात्मा गांधी इस देश की अनमोल धरोहर और विरासत हैं। इन्हें राजनीतिक विचारधारा के आधार पर विद्वेष की भावना से उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर कन्नौज के जिला प्रशासन द्वारा जिस प्रकार से महापुरूष की प्रतिमा को हटाकर पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा लगाई गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान दामोदर प्रसाद मौर्य, संतोष गोयल, रूपेश वर्मा, उपेंद्र सिंह, सलीम बादशाह, राममिलन यादव, अरशद अली, चंद्रशेखर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें