फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजाति गौरव व धरोहर को संरक्षित करना बेहद जरूरी: संजीव सिंह गौड़

विज्ञापन
मनिगढ़ा में जनजाति सम्मेलन में मौजूद राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
हलिया। मनिगढ़ा गांव स्थित इनारी टोला में सोमवार को अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम की तरफ से आयोजित जनजाति सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री समाज कल्याण उत्तर प्रदेश संजीव सिंह गौड़ ने कहा कि जनजाति गौरव व धरोहरों को संरक्षित किया जाना सबसे महत्वपूर्ण है। कहा सरकार जनजाति समाज के उत्थान व विकास के लिए प्रयासरत है। कहा डबल इंजन की सरकार जनजाति के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं भी चला रही है। विशिष्ट अतिथि एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा जनजातियों के लिए सरकार द्वारा अलग से आयोग का गठन किया गया है। जिससे जनजातियों के समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस दौरान पूर्व एससी एसटी आयोग उपाध्यक्ष मनीराम कोल, प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ, लालबहादुर पाल, प्रमोद पांडेय, उमाकांत दुबे, आचार्य बसंत सिंह, गंगा सागर तिवारी, शिवा अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें