फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह सचिवों को नोटिस जारी कर करें कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीडीओ को काम में लापरवाही बरतने वाले सचिवों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने खंड विकास अधिकारी सीखड़ द्वारा जल सरंक्षण का काम ठीक ढंग से नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की बाउंड्रीवाल, पंखा, छत में सीलिंग आदि की समस्याओं का सत्र शुरू होने से पहले समाधान कराने का निर्देश दिया। बीडीओ से उन्होंने पौधरोपण से पहले स्थान का चिह्नांकन करने को कहा। उन्होंने तालाबों का क्लस्टर बनाकर कितने तालाबों पर काम कराए जा रहे हैं, उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने को कहा। साथ ही सभी एसडीएम को खतौनी के अनुसार कितने चारागाह हैं, उसकी सूची बनाकर बीडीओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि जिन गांवों में पेयजल की समस्या है, वहां जल निगम के अधिशासी अभियंता के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए लक्ष्य के अनुरूप आवेदन कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें