फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: KKR का हिस्सा बना मिर्जापुर का यह युवा तेज गेंदबाज, खुशी में झूम उठा किसान परिवार

Thu, 13 Apr 2023 07:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

यूपी के मिर्जापुर जिले के रहने वाले तेज गेंदबाज तेजवीर सिंह का चयन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम में नेट बॉलर के तौर पर हुआ है। वो दो दिन पहले टीम से जुड़ जुके हैं। 
विज्ञापन
तेज गेंदबाज उमेश यादव के साथ तेजवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के रहने वाले तेज गेंदबाज तेजवीर सिंह का चयन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम में नेट बॉलर के तौर पर हुआ है। वो दो दिन पहले टीम से जुड़ जुके हैं। आईपीएल टीम जुड़ने के बाद से तेजवीर के गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। तेजवीर जमालपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत भडेवल निवासी हैं। 

विज्ञापन


उनके पिता श्रीकांत सिंह किसान है। तेजवीर तीन वर्ष से लगातार कोलकाता में तैयारी कर रहे थे। इससे पहले वे पुडुचेरी में तैयारी कर रहे थे। तेजवीर सिंह का चयन आईपीएल की टीम में होने के बाद उन्होंने अपनी बीए की परीक्षा भी छोड़ दी। तेजवीर की प्रारंभिक पढ़ाई गांव से हुई।

वाराणसी से 12वीं की परीक्षा पास की। इंटर की पढ़ाई करने के बाद तेजवीर मुंबई चले गए। तीन वर्षों से तेज गेंदबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने ट्वीट कर तेजवीर को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें