120 करोड़ रुपये के टोल घोटाले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। जांच टीम ने 10 टोल प्लाजा को नोटिस जारी किया था, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद आठ टोल प्लाजा ने अब तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया हैं। दो टोल प्लाजा ने कुछ अभिलेख सौंपे हैं। जिनकी जांच की जा रही है। एसआईटी जांच शुरु होने के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।