मिर्जापुर। पटेहरा विकास खंड के बलहरा गांव में शनिवार को 100 लोगों की फाइलेरिया की जांच की गई। जांच में तीन लोग फाइलेरिया संक्रमित पाए गए।
एसएलटी दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में स्थित तीन स्वास्थ्य केंद्रों पटेहरा, लालगंज व कछवां के 15 -15 गांव चयनित किए गए हैं। यह अभियान 15 मई से एक जून तक चलेगा। बलहरा गांव में हुए जांच के दौरान रेडक्रास के जिले के चेयरमैन आशुतोष दूबे, सरपंच उदाहरण दूबे, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रतोष दूबे, रविशंकर सिंह, दीपक सिंह, दुआसी, मगरी आदि मौजूद थे। जांच टीम में दिनेश कुमार तिवारी, चन्द्रमा प्रसाद यादव, कृपाशंकर, ओमप्रकाश सिंह शामिल थे।