फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों से हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के सीखड़ ब्लाक परिसर में हत्या कर फंदे पर सेक्रेटरी का शव लटकाए जाने के मामले में सोमवार को एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पूछताछ की। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस हत्या मामले में विभागीय और पारिवारिक विवाद को खंगाल रही है। जिससे हत्या के कारण का पता चल सके।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के सहुर्वाइन का गोला निवासी संतोष कुमार वाराणसी के कंदवा शिवधाम कालोनी में मकान बनाकर रहते थे। वह सीखड़ ब्लॉक की मेड़िया व विट्ठलपुर गांव के सेक्रेटरी थे। ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों का एक कमरा है, जहां पर कर्मचारी दिन में बैठते हैं। सेक्रेटरी संतोष कुमार सोनकर (45) प्रतिदिन की तरह बीते बृहस्पतिवार को ब्लाक आए थे। जिस कमरे में उनका फंदे से लटका शव मिला। उसमें आगे से दरवाजे पर ताला लटका था। पीछे का दरवाजा खुला था। संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर शव लटका मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हत्या के एंगल पर जांच में जुट गई है। सोमवार को एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ब्लाक परिसर पहुंचे। वहां पर एडीओ पंचायत, ब्लाक प्रमुख, चौकीदार से पूछताछ किया। एएसपी सिटी ने बताया कि सेक्रेटरी की हत्या की गई है। पूछताछ कर छानबीन की जा रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें