मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ले में शनिवार को देर रात को इंटरमीडिएट की छात्रा ने कमरे में पंखे के सहारे फंदे में लटक कर जान दे दी। रविवार को सुबह परिजनों ने दरवाजा बंद मिलने पर खिड़की से देखा तो वह फंदे में लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलवा कर शव को फंदे से उतरवाया। क्षेत्र निवासी वंशराज की 18 वर्षीय पुत्री नंदनी पड़री स्थित अपने बुआ के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। वह सर्वोदय इंटर काॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शनिवार की शाम वह पड़री से मिर्जापुर अपने घर आई। रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रात में उसने पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे में लटक कर जान दे दी। सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परेशान परिजनों ने दरवाजा पीटा, परंतु दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलवा कर शव को फंदे से उतारवाया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा तीन बहनों व दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि फंदे में लटक कर छात्रा ने जान दी है। वह शनिवार को ही बुआ के घर से लौटी थी।