पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, स्रोत
मिर्जापुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद सनातन भारतीय संस्कृति की आत्मा है। वे बृहस्पतिवार को सिटी क्लब सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम गर्व से कह सकते हैं कि अंत्योदय अब केवल दर्शन नहीं, बल्कि धरातल पर जीता-जागता यथार्थ है। जब अंतिम व्यक्ति उठेगा, तभी भारत उठेगा। यही दीनदयाल जी का सपना था और यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह, पंकज सिंह चंदेल, शरदिनन्दुमणि त्रिपाठी, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुंदर केसरी रहे।