अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते जनप्रतिनिधि, स्रोत सोशल मीड
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में रविवार को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान किया गया। 20 अनुदेशकों को बढ़ी हुई मानदेय राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है। अब अनुदेशकाें का मानदेय बढ़ाकर 17000 कर दिया गया है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर डीएम पवन कुमार गंगवार, सीडीओ विशाल कुमार, बीएसए अनिल कुमार वर्मा थे। संयोजन डीसी प्रशिक्षण प्रभात कुमार वाजपेयी ने किया।