फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रो पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। प्रेक्षक अनुसुआदत्ता बरुआ ने शनिवार को छानबे विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया।बिहसड़ाकला, गोनौरा, गंगापुर, राजमनबघौरा, नरोइया आदि मतदान केंद्र पहुंचे प्रेक्षक मतदान केंद्र परिसर में साफ-सफाई, शौचालय आदि को देखा। परिसर में उंची नीची जमीन देख उन्होंने नाराजगी जताते हुए समतलीकरण कराने का निर्देश दिया। प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों पर रैम्प, बूथों में प्रकाश, पेयजल आदि के बारे में जानकारी ली। प्रकाश व्यवस्था मुकम्मल बनाए जाने के लिए इन्वर्टर आदि की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी नीरज दुबे, नायब तहसीलदार लालगंज राहुल मिश्र, राजस्व निरीक्षक सूर्यबली बिंद, डा. शकुंतला बियार के अलावा थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें