फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख छह हजार लाभार्थियों के खाते में भेजी गई किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को प्रथम त्रैमासिक किस्त का ऑनलाइन भेजा गया। जिले के एक लाख छह हजार आठ सौ 25 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई। जिला मुख्यालय के एनआईसी में बृहस्पतिवार को लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के साथ मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस व जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे के साथ कई लाभार्थी भी थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया। ऑनलाइन जुड़े लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से वृद्धजनों को उपलब्ध कराया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रदेश के नागरिकों, श्रमिकों, मजदूरों, गरीब व अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन रक्षा एवं आजिविका बचाना चुनौती भरा कार्य रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में एक लाख छह हजार आठ सौ 25 वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन प्रदान किया जा रहा हैं। जिसमें दो हजार नौ सौ 46 नवीन लाभार्थी एवं एक लाख तीन हजार आठ सौ 79 पुराने लाभार्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें