फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिस चौकी के अंदर से नीबू तोड़ने पर पुजारी की दरोगा ने की पिटाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। नगर पुलिस चौकी के अंदर से रविवार को शाम को मंदिर के पुजारी ने नीबू तोड़ा तो दरोगा ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई किए जाने का पुजारी द्वारा आरोप लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कछवां थाना क्षेत्र के लरवक गांव निवासी विकास राय ने बताया है कि वे कछवां थाना और पुलिस चौकी परिसर स्थित मंदिर के पुजारी हैं। रविवार को शाम को पुलिस चौकी परिसर में नीबू तोड़ने गए थे। आरोप लगाया कि इतनी सी बात के लिए दरोगा ने गाली दी और गला दबाकर पिटाई की। वायरल वीडियो में विकास की पत्नी ने दरोगा पर नशे में धुत होने और पिटाई का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया तो थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने पुजारी को थाने में बुलाकर बात की। इसके बाद मामला शांत हो गया। सीओ सदर मंजरी राव ने बताया कि चौकी के पुजारी रविवार को शाम को नीबू तोड़ रहे थे। दरोगा ने उनको नहीं पहचाना। बाहरी आदमी समझकर नीबू तोड़ने से मना किया। रात में दोनों पक्ष में बातचीत के बाद मामले में समझौता हो गया था। किसी ने थाने से बाहर जाने के बाद वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फिलहाल पुजारी का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें