फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क व खेलकूद मैदान के लिए भूमि का किया निरीक्षण

विज्ञापन
हलिया गौरवा गांव में पार्क व खेल के मैदान हेतु भूमि का करते निरीक्षण डीसी मनरेगा मो नफीस । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
हलिया। विकास खंड के ग्राम पंचायत गौरवा के पौडी स्थित हनुमान मंदिर के पास मनरेगा से बनने वाले खेलकूद मैदान व मनरेगा पार्क के लिए प्रभारी बीडीओ ने भूमि का बुधवार को निरीक्षण किया। प्रभारी बीडीओ व डीसी मनरेगा मो. नफीस ने कहा गांव के बच्चों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से खेलकूद मैदान व मनरेगा पार्क बनाया जाएगा। इसमें बच्चों को खेलकूद के लिए किसी दूसरे गांव की ओर नहीं भटकना पड़े। उन्होंने कहा भूमि का चयन कर लिया गया है, जल्द ही कार्य शुरू होगा। इस दौरान अवर अभियंता आरईएस सुनील कुमार, टीए भरथ दूबे, सचिव राजेंद्र प्रसाद बिंद, प्रशांत दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें