फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लालगंज में टसर कीटपालन के लिए भूमि का निरीक्षण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को जिले के कई संस्थानों का निरीक्षण किया। पहले वे लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल राजकीय प्रशिक्षण संस्थान बरकछा पहुंची। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक (रेशम) रनबीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण संस्थान में अर्जुन के पेड़ पर पाले जाने वाले कीटों को देखा। उन्होंने सहायक निदेशक रेशम से कहा कि जिले के लालगंज तहसील में ग्राम समाज की एक ही जगह 55 हैक्टेयर रिक्त भूमि पर एरी या टसर कीटपालन के लिए भूमि का निरीक्षण उप जिलाधिकारी लालगंज, मुख्य राजस्व अधिकारी से संपर्क करते हुए करें। जिससे कि उस भूमि को रेशम विभाग को आवंटित की जा सके।
टसर रेशम की धागा निकालने वाली मशीन या चरखा का भी प्रस्ताव भेजने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने बी.पैक्स कोटवा पांडेय में प्रधानमंत्री अन्न भण्डारण योजना के तहत निर्मित गोदाम का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बी-पैक्स के चारों तरफ फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाने हेतु ग्राम प्रधान बेलहरा को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बी-पैक्स कोटवा पाण्डेय में संचालित धान क्रय कंद्र बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर उपस्थित किसानों से बात की ।
विज्ञापन

उपस्थित किसान राम सिंह पुत्र हरिशंकर, ग्राम-फुलियारी की धान की तौल हो रही थी, कांटे एवं बोरे की तौल की मात्रा की भी जांच की गई, जो सही पाई गई। इसके बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल देवरी पटेहरा कला मड़िहान का निरीक्षण किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि इस गौ आश्रय स्थल में 70 गौवंश संरक्षित हैं। पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के के लिए जिलाधिकारी ने नेपियर घास उगाने का भी निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान व सचिव से कहा कि उपलब्ध जमीन पर तलाब बनाकर पानी को संरक्षित करें। जिससे कि पशुओं के पीने के लिए पानी की कमी न होने पाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी पटेहरा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें