फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवाईआईआईसी में शामिल होंगे जिले के नवप्रवर्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के दो नवप्रवर्तक आर्यन एवं प्रिंस कुमार गुजरात में होने वाले इंडियन यंग इनोवेटर्स एंड इनोवेशन चैलेंज की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जुवेलिन ग्रुप में प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता 27 एवं 28 मई को होगी। नेशनल आर्गनाइजेशन फ़ॉर साइंस टेक्नोलॉजी नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता इंडियन यंग इनोवेटर्स में जिले के दो नवप्रवर्तक आर्यन प्रसाद एवं प्रिंस कुमार सिग्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अजवा बड़ोदरा गुजरात में अपने नवप्रवर्तन का प्रदर्शन करेंगे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन ग्रुप में आयोजित की गई थी। कब ग्रुप, जुवेलिन ग्रुप, यंग ग्रुप। ग्वालियर में नवंबर 2021 में आयोजित प्रतियोगिता में इन दोनों इनोवेटर्स का चयन जुवेलिन ग्रुप के लिये किया गया। जुवेलिन ग्रुप में देश 9 इनोवेटर्स को चयनित किया गया था, जिसमें प्रदेश से मिर्जापुर के इनोवेटर्स चयनित किए गए। राष्ट्रीय स्तर के तीन ग्रुप में देश के 98 इनोवेटर्स प्रतिभाग करेंगे। यहां से प्रत्येक ग्रुप से दो इनोवेटर्स का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए चयनित होने एवं अपने प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए डॉक्टर जेपी रॉय, डॉक्टर सुनील कुमार गोयल, डॉक्टर एसएन सिंह, सुशील कुमार पांडेय, सत्य नारायण प्रसाद ने बधाई दोनों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें