पड़री। थाना क्षेत्र के सिंधोरा तिराहे पर बंबा देवी मंदिर के पास शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर के धक्के से एक साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। क्षेत्र के सरैंया कमरघटा निवासी अशोक कुमार साहनी (54) शनिवार की दोपहर दवा लेने के लिए साइकिल से डगमगपुर गए थे। सरैंया सिंधौरा तिराहे पर बंबा देवी मंदिर पर पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर उन्हें पीएचसी पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें वाराणसी ले गए। वाराणसी में उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। ग्राम प्रधान महेश यादव ने बताया की घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।