मुख्य विकास अधिकारी सभागार कक्ष में मंगलवार को नवनियुक्त आंगनबाड़ी कर्मियों को टीबी रोग, वन स्टॉप सेंटर, प्रोबेशन विभाग और आंगनबाड़ी से जुड़ी सभी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने जिम्मेदारियां बताते हुए सुझाव दिया कि आप सभी अपने क्षेत्र के लोगों के बीच अच्छा समन्वय बनाकर कार्य करें। क्षय विभाग के जिला समन्वयक सतीश शंकर यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीबी रोग के समस्त लक्षणों और सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि ऐसे रोगियों को सरकार की ओर से उनके खाते में एक 1000 रुपये की धनराशि प्रतिमाह दी जाती है। इस अवसर पर दुर्गेश कुमार रावत, डॉ. मंजू यादव, पंकज सिंह, प्रतीक, धनंजय श्रीवास्तव, आकाश, रामकिशोर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।