एसिड एटैक पीड़ित के जागरुकता कार्यक्रम में बोलते अपर जनपद न्यायाधीश विनय आर्या। स्रोत- सूचना वि
मिर्जापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसिड अटैक पीड़ित के संबंध में विधिक जानकारी दी। अपर जिला जज विनय आर्या ने जागरुकता शिविर का शुभारंभ किया। विनय आर्या ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य समाज में एसिड अटैक जैसी जघन्य घटनाओं के प्रति जनमानस को जागरूक करना पीड़ितों को न्याय दिलाने के उपायों पर चर्चा करना है। उनके पुर्नवास व सशक्तिकरण के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके चौधरी ने बताया कि एसिड अटैक यदि होता है तो तुरंत उस स्थान को धोया जाए। कपड़े से न रगड़ा जाए। नहीं तो घाव बनने की संभावना अधिक हो जाती है। कार्यक्रम का संचालन रीता यादव ने किया। इस अवसर पर सीओ यातायात शिखा यादव, सलील पांडेय, निर्मला राय, शमा नवाज आदि रहीं।