मिर्जापुर। फतहां स्थित पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय पर सोमवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाया गया कि उनके सहयोगी अभियंता का नियम विरुद्ध ढंग से स्थानांतरण किया गया है। आदेश के रद किया जाए। इस अवसर पर सभा में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल वर्तमान में अहरौरा में उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। चार दिन पहले उनका स्थानांतरण वाराणसी कर दिया गया। कहा कि कारपोरेशन के स्थानांतरण नीति के अनुसार मान्यता प्राप्त सेवा संगठनों के अध्यक्ष व सचिव का स्थानांतरण पद पर रहते हुए नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर अंशुमान सिंह, उमेश चंद्र, राजेश मिश्रा, विनय बिंद, पंचधारी सिंह, अभिषेक, तपन आदि थे।