फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उद्योगपति गौतम अदाणी 25 जनवरी को आएंगे मिर्जापुर

विज्ञापन
विज्ञापन
भावां। अदाणी ग्रुप की ओर से मड़िहान में लगाए जा रहे मेगा पावर प्लांट के निरीक्षण के लिए वरिष्ठ उद्योगपति गौतम अदाणी 25 जनवरी को जनपद आ रहे हैं। इसके लिए अदाणी ग्रुप के कर्मचारी तैयारी में जुटे हैं। पावर प्लांट क्षेत्र में हेलिपैड तैयार हो रहा है। वहीं सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है। अदाणी समूह के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के कई और अधिकारी पहुंच रहे हैं। जिले में कोयला आधारित 1600 मेगावाट का पावर प्लांट लगने जा रहा है। इसको लेकर यूपीपीसीएल और अदाणी पावर के अधिकारियों के बीच बिजली आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं। अदाणी पावर लिमिटेड मिर्जापुर के ददरी खुर्द गांव में प्रदेश का सबसे बड़ा कोयला आधारित थर्मल पावर स्थापित करने जा रहा है। अनुबंध के अनुसार, कंपनी ग्रीनफील्ड 2x800 मेगावाट (1600 मेगावाट) नए अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट से बिजली देगी। इसकी स्थापना प्रदेश में डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन और ऑपरेट (डीबीएफओओ) मॉडल के तहत की जाएगी। इससे प्रदेश की 2958 करोड़ रुपये की बचत होगी। इस परियोजना के लिए बिजली की दर 5.383 रुपये प्रति यूनिट तय हुई है, जो काफी किफायती रहेगी. इससे 25 साल में 2958 करोड़ रुपये की बचत होगी. नया ग्रीनफील्ड पावर प्लांट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें