फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री ने विश्व में देश की पहचान बनायी

विज्ञापन
पक्की सराय स्थित पार्क में जयंती पर इंदरागांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते कांग्रेस कार्यकर्त? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उनको यादकिया और कहा कि उन्होंने देश की पूरे विश्व में पहचान बनायी।
विज्ञापन

पक्की सरैया स्थित इंदिरा गांधी पार्क में इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा जी विश्व लोक नेता रही हैं। कहा गया कि इंदिरा जी ने नारा दिया था भारत से गरीबी हटाओ विकास लाओ लेकिन आज विकास ठप है। जाति और धर्म को बढ़ावा मिल रहा है। नौजवान बेरोजगार हैं किसान परेशान हैं। जनता महंगाई से त्रस्त है। वर्तमान सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में विफल है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, पूर्व नगर पालिका परिषद के चेयरमैन दीपचंद जैन, अमिताभ पांडेय, मीडिया प्रभारी छोटे खान, रमेश प्रजापति पप्पू, अर्चना चौबे, अशोक धरकार इश्तियाक अंसारी अबरुन निशा शबनम अंसारी अंकुर श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन

इसी प्रकार कछवा नगर पंचायत में इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माला पहनाकर उनकी जयंती मनाई गई। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष कुंज बिहारी उपाध्याय, श्रीराम पांडेय, अखिलेश मिश्रा उर्फ मुन्ना, अनुज मिश्रा, अखिलेश सिंह, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें