विकास प्रदर्शनी के बारे मेंं जानकारी लेते नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व अन्य, स्रोत सूचना विभाग
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को सूचना व जनसंपर्क विभाग की ओर से तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री के सबका विकास और मुख्यमंत्री के अंत्योदय के संकल्प को जमीन पर उतारने का जीवंत उदाहरण है। शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की योजनाओं में प्रमुखता आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, हर घर नल जल मिशन, एक जनपद एक उत्पाद, मिशन शक्ति, विंध्य कॉरिडोर, अयोध्या राम मंदिर का विकास, फोर लेन निर्माण, सामूहिक विवाह, निराश्रित महिलाओं को पेंशन जैसे आदि योजनाओं की सफलता की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।