नगर के घंटाघर वार्ड में सीसी रोड का लोकार्पण करते नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व अन्य, स्
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने सोमवार को घंटाघर और तरकापुर वार्ड में नवनिर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया। कहा कि घंटाघर के इस प्रमुख चौराहे के दोनों तरफ पटरियों का स्थिति ठीक नहीं थी। आवागमन में आम लोगों, ई-रिक्शा आदि वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जनता की सहूलियत को देखते दोनों पटरियों पर इंटरलॉकिंग कराई गई है। साधवाडा गली में भी इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया। तरकापुर मछली वाली गली में दो जगहों पर सीसी सड़क का निर्माण कर वार्डवासियो को समर्पित किया गया है। इस मौके पर डॉली अग्रहरि, सभासद राधेश्याम गुप्ता, बबलू सोनकर, अजय मोदनवाल, नागेश्वर तिवारी, राजेश कुमार, सनत केसरी, सत्यनारायण केसरवानी, मायाशंकर दुबे, शशांक टंडन, सतीश चंद्र सर्राफ, रविंद्र कुमार, विंध्यवासिनी गुप्ता सहित अन्य वार्ड वासी मौजूद रहे।