फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामिया गैंगेस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को विंध्याचल पुलिस ने 15-15 हजार के इनामिया, गैंगेस्टर एक्ट के वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। छह फरवरी को कटरा कोतवाली में पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल शेषधर पांडेय द्वारा की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक की ओर से फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 15-15 हजार के इनामी की घोषणा की गई थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त संदीप कुमार बिंद और कृष्ण कुमार बिंद पुत्र जनकधारी निवासी पत्ती का पूरा नरोईया थाना जिगना रेलवे ओवरब्रिज के पास से खड़ा है। पुलिस ने घेरेबंदी का आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें