फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना कोतवाली पुलिस की बुधवार को देर रात मेवड़ी नहर पुलिया से पतार की ओर जाने वाले रास्ते पर जांच के दौरान पिकअप सवार पशु तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पशु तस्कर द्वारा फायरिंग किए जान पर बचाव में पुलिस ने गोली चलाई जो पशु तस्कर के बाएं पैर में लगी। पुलिस ने 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि एक माह पहले पशु तस्कर लालगंज के बसही गांव के सामने ढाबे के पास महिला कांस्टेबल को टक्कर मारकर भाग गया था। जिसमें महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद से सोनभद्र जनपद के करमा थाना के बहेरा गांव निवासी पशु तस्करी का आरोपी रहमान फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

सीओ लालगंज दीक्षांत राज के नेतृत्व में टीम आरोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस और मुखबिर के जरिए जुटी हुई थी। बुधवार की रात थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मेवड़ी गांव की ओर से गुजरने वाला है। सूचना पर लालगंज पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम ने घेराबंदी की। मेवड़ी गांव के बाणसागर पुलिया के पास सामने से पिकअप गाड़ी आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर इनामी पशु तस्कर भागने लगा। तस्कर गाड़ी से उतरकर पुलिस पर फायर कर भागने लगा। फायर से बचते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जो पशु तस्कर के बाएं पैर में लग गई। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने महिला कांस्टेबल को पिकअप से टक्कर मारा था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस आरोपी पर जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें