जून माह में गंगा में लंबी रेत की चादर दिखने लगी है। विंध्याचल से नगर क्षेत्र में स्थित गंगा के बीचो-बीच और किनारे रेत की लंबी चादर पड़ गई है। शास्त्री सेतु के अगल-बगल रेत की चादर का नजारा देखते ही बनता है। गंगा का पानी जगह-जगह से कट गया है। हालात यह है कि सुचारू रूप से नावों का भी संचालन नहीं हो पा रहा है। गंगा में रेत की चादर पर गंगा किनारे गांव के बच्चे खेलने पहुंचते हैं। हालांकि नाव से रेत पर पहुंचकर लोग ठंडी हवाओं का खूब आनंद उठा रहे हैं।