फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी इंप्रूवमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षा 22 जुलाई को दो पालियों में होगी। इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र जिले में पहुंच गए हैं। प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं। परीक्षा नगर के तीन केंद्रों पर होगी। दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी, जबकि एक केंद्र पर हाईस्कूल के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा बोर्ड के तीन पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में उड़ाका दल का गठन किया गया है। इस बार इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज, घंटाघर स्थित श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज तथा मुसफ्फरगंज स्थित मान्यवर कांशीराम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है। इसमें राजकीय इंटर काॅलेज व श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज को इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है, जबकि कांशीराम बालिका इंटर काॅलेज को हाईस्कूल की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह की पाली में होगी, जबकि इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की परीक्षा दूसरी पाली में होगी।
हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 208 तथा इंटरमीडिएट के लिए 1077 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कांशीराम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में हाईस्कूल के सभी 208 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के 577 तथा माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में 500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा अपने निर्धारित समय के अनुसार होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पहले से ही जारी कर दिए गए हैं। यदि किसी को प्रवेश पत्र नहीं प्राप्त हुआ हो तो वह बोर्ड की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें