फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से चल रहे अवैध वाहन स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के कई स्थानों पर धड़ल्ले से अवैध वाहन स्टैंडों का संचालन हो रहा है। इससे नगर पालिका परिषद को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। नगर में कलेक्ट्रेट, शास्त्री पुल के पास, शुक्लहा, भरूहना, बथुआ, रोडवेज, घोड़े शहीद, स्टेशन रोड सहित कई जगहों पर अवैध वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। शहर से ज्यादा तो विंध्याचल क्षेत्र में अवैध वाहन स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। इतनी अधिक संख्या में अवैध स्टैंड संचालित होने के बावजूद अधिकारी इसके प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन

अवैध स्टैंडों पर वाहन स्वामियों से मनमाना किराया वसूल किए जाने को लेकर कई बार लोगों की तरफ से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। लापरवाही की स्थिति यह है कि कोई अधिकारी इन स्टैंडों का निरीक्षण करने में नहीं जाता है। कई बार इन वाहन स्टैंडों से लोगों की साइकिल व मोटरसाइकिल आदि चोरी हो चुकी है, लेकिन उसका कोई भी लेखा-जोखा किसी के पास नहीं है। जो लोग लालगंज, मड़िहान, विंध्याचल, गोपीगंज, औराई आदि स्थानों से प्रतिदिन शहर व विंध्याचल आते-जाते हैं और विभिन्न स्थानों पर नौकरी करते हैं, उनके लिए इन स्टैंडों पर वाहन खड़ी करना विवशता है। नागरिकों का कहना है कि अवैध वाहनों स्टैंडों की तरफ जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों की वाहनों की सुरक्षा हो सके। विंध्याचल क्षेत्र में भी कई वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इन वाहन स्टैंडों में कई बार बंद गाड़ी में से लोगों के सामान गायब हो चुके हैं। सामान गायब होने पर संबंधित लोग नाराजगी भी जताते हैं, लेकिन आज तक उनके सामान का पता नहीं चल सका है। क्षेत्र के बरतर, स्टेशन रोड, पुरानी वीआईपी, शिवपुर, बावली तिराहा, रोडवेज आदि के पास काफी संख्या में वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। यहां दूर-दूर से दर्शनार्थी मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आते हैं। इसलिए उनके वाहनों की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होने चाहिए। लोगों का कहना है कि लोगों के वाहनों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। नगर पालिका के कर अधीक्षक अरविंद यादव का कहना है कि विंध्याचल में दो वाहन स्टैंडों को स्वीकृति मिली है। इसके अलावा एक का टेंडर होना है। नगर पालिका अवैध स्टैंडों को बंद कराने के लिए जल्द ही अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें