फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापमारी में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। आबकारी अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के रतेह चौराहा देवरी दक्षिण गांव में किराए के मकान के कमरे में संचालित अवैध शराब की फैक्ट्री पर रविवार को छापा मारा गया। काफी मात्रा में अवैध शराब बनाने का केमिकल, प्लास्टिक की खाली 3300, 17 जरकीन में केमिकल युक्त शराब, पांच हजार रैपर, दो ढक्कन, सील करने की मशीन, ढक्कन पर बारकोड सील करने का रैपर, तीस पेटी और ड्रम बरामद किया गया। रैपर पर नंदगंज गाजीपुर का लेवल लगा हुआ है। एक कार से तीन जरकीन से 150 शीशी देशी शराब बरामद की गई। कार प्रयागराज जनपद के अल्लापुर निवासी व्यक्ति के नाम पर बतायी जा रही है। शराब बनाने का आरोपी कमरे के पीछे वाले दरवाजे से भाग गया। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश निवासी एक युवक ने जून को रतेह देवरी दक्षिण गांव में एक व्यक्ति के मकान में 10 हजार रुपये पर एक कमरा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें