चुनाव प्रेक्षक ने शुक्रवार को मझवा विधानसभा क्षेत्र के पड़री व आमघाट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। जानकारी लेते हुए उन्होंने स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चुनाव प्रेक्षक प्रशांत कुमार सिंह ने चुनाव में लगे जहां स्थायी निगरानी समिति के मजिस्ट्रेट संजय कुमार पांडेय से जानकारी लेने के साथ ही तैनात चुनाव कर्मी हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव, महिला कांस्टेबल नीलम कुमारी, कैमरा मैन रामधनी, इंद्र कुमार यादव, रमेश चौबे से चेक पोस्ट के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने बताया की बगैर साक्ष्य के 50 हजार रुपये से अधिक चलना जुर्म है। यदि पैसे का कोई साक्ष्य नहीं है तो पैसे को अवैध मानते हुए जब्तकर लिया जाए। इस दौरान कितने वाहनों की चेकिंग हुई इस बारे में चुनाव प्रेक्षक ने जहां जानकारी ली वहीं खुद आधे घंटे तक पड़री थाने के सामने दोनों तरफ से आ रहे वाहनों की तलाशी करवाई।