रविवार को दोपहर बाद कहीं बूंदाबांदी तो कहीं जमकर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। झमाझम बारिश से सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। आवागमन को लेकर राहगीर परेशान दिखे। नटवा स्थित रेलवे पुल, दूधनाथ चुंगी, पटेगरा नाला सहित नगर में रोडवेज परिसर, कचहरी कैंपस में मुख्य कोषागार के सामने सड़क पर पानी भरा रहा। आवास विकास कालोनी समेत अन्य मोहल्लों में जाम नालियों के चलते लोगों को जगह-जगह जल भराव का सामना करना पड़ा। इमामबाड़ा-शास्त्री पुल मार्ग पर कुछ स्थानों पर सड़कों पर फैले कीचड़ से राहगीर परेशान रहे। बारिश बाद उमस बढ़ गई। कुछ इलाकों में बिजली की आंखमिचौली से पंखे और कुलर मात्र शोपीस बने रहे। भीषण गर्मी और उमस के बीच हाथ से बने पंखा झेलने को लोग विवश रहे। जिगना : छानबे क्षेत्र में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसान के चेहरे खुशी से खिले रहे। वह खेतों की ओर रुख करते दिखे।