फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो रुकेगी पीएम सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। खंड विकास अधिकारी जमालपुर ने सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांव के लिए रवाना किया। इससे पहले बीडीओ डॉ रक्षिता सिंह कोटेदार और सचिवों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी ने कहा सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। बीडीओ ने बताया पीएम सम्मान निधि में ब्लाक क्षेत्र में कुल 42 हजार 136 किसान हैं। जिसमें 26 हजार 140 ने अबतक अपना पंजीकरण कराया है। 13596 किसान अभी तक फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं। बीडीओ ने कहा फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने पर किसानों की पीएम सम्मान निधि बंद हो जाएगी। साथ ही किसानों को साधन सहकारी समितियों से सुविधाएं नहीं मिलेगी। किसान समितियों पर धान और गेहूं की बिक्री नहीं कर पाएंगे। फार्मर रजिस्ट्री के लिए बीडीओ ने किसानों को अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर, खतौनी के साथ सहज जनसेवा केंद्र या पंचायत भवन पर जाकर पंजीकरण कराने पर जोर दिया। इस दौरान एडीओ एजी शनि सिंह, सरिता बैश, अश्वनी सिंह, योगेश सिंह, अजय यादव, गोविंद यादव, अजय पटेल, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें