कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ स्थित पावर हाउस के पास बृहस्पतिवार की दोपहर मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त शनिवार को हुई। परिवार के सदस्यों ने अधेड़ की शिनाख्त मुसे उर्फ शिवकुमार पुत्र स्व.पुनवासी के रुप में किया। वह चुनार थाना क्षेत्र के ऐबकपुर गांव का निवासी था। शव शिनाख्त होने पर पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजी।