फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के घुरहूपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे रखे पुआल के पास शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान अदलहाट थाना क्षेत्र के लिझरी गांव निवासी धर्मेंद्र (55) के रूप में हुई। पहचान उनके छोटे भाई मिथुन ने की।
विज्ञापन

मिथुन ने बताया कि बड़े भाई धर्मेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। कई दिन से घर नहीं पहुंचे थे। उसका शव शनिवार को घुरहुपुर गांव के प्राथमिक पाठशाला के पीछे रखे पुआल के पास मिला था। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें