मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा स्थित एक मकान के पीछे खंडहर में मिले शव की बृहस्पतिवार को शिनाख्त हो गई।
बदली कटरा स्थित आशीष अग्रवाल के मकान के पीछे खंडहर में दो दिन पहले एक व्यक्ति का शव मिला था। शव सड़े-गले हालत में था। उसके पास नशे से संबंधित सामान मिले थे। शव कई दिन पुराना था। उसकी शिनाख्त शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी 40 वर्षीय लड्डन उर्फ लाडले के रूप में की गई है। परिजनों ने शिनाख्त कर बताया कि 12 मई को लड्डन लापता हो गया था। शहर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया कि शव की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम कराया गया।