फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के निबावल गांव में शनिवार को सुबह विवाद के दौरान पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी पति फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य लालगंज ले गई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के दसवार गांव निवासी रेखा उर्फ श्यामा देवी का विवाह 20 वर्ष पहले लालगंज थाना क्षेत्र के निबावल गांव निवासी भरत लाल उर्फ गोपी के साथ हुई थी। गोपी पांच भाइयों में चौथे नंबर पर है। सभी भाई अलग रहते हैं। भरत लाल से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वह मजदूरी करके आजीविका चलाता है।
शनिवार को सुबह परिवार में किसी को करंट लगने पर लोग उसे लेकर अस्पताल गए थे। इस दौरान शनिवार को सुबह भरत लाल का पत्नी गोपी से विवाद हो गया। पत्नी ने पति भरत को डॉक्टर से इलाज कराने की बात कही। इस पर भरत ने आक्रोशित होकर घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी रेखा (42) के गले पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

उधर, गले पर कुल्हाड़ी से हमला होने से रेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी पति फरार हो गया। परिजन ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस बुलाया। इसके बाद पुलिस एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। जहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना पर थानाध्यक्ष लालगंज थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया के बाद सीओ लालगंज दीक्षांत राज मौके पर पहुंचे। सीओ दीक्षांत राज ने बताया कि आरोपी पति सनकी था। उसका इलाज चल रहा था। उसने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर हमला कर दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें