मिर्जापुर जिले के अहुगी खुर्द गांव में शनिवार देर रात मामूली बात को लेकर पति -पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में पति ने लाठी चला दी। सिर में चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई। मृत महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
मिर्जापुर जिले के अहुगी खुर्द गांव में शनिवार देर रात मामूली बात को पति और पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में पति ने लाठी चला दी। सिर में चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई। मृत महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव निवासी बैरागी कोल का अपनी पत्नी अनीता (35) से शनिवार की रात को कहासुनी होने के बाद विवाद हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी पर लाठी चलाई। सिर में गंभीर रूप से चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई। सूचना पीआरवी 112 व एंबुलेंस सेवा 108 पर दिया गया। एंबुलेंस कर्मियों ने महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया।
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीत के पिता रामकरन कोल की तहरीर पर बैरागी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बैरागी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। बैरागी दो माह पूर्व अनीता के साथ पत्नी के रुप में रहने लगा था। तीन बच्चे सुनील, छोटू और पूजा हैं।