फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः पत्नी की विदाई न होने पर नाराज पति ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 17 Sep 2021 05:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

मिर्जापुर के हरदिहवा गांव निवासी युवक सुरेश ने  फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार को वो अपने ससुराल से लौटा था। मृतक के पिता ने कहा कि पत्नी की विदाई न होने से झुब्ध होकर सुरेश ने जान दे दी। 
 
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल से पत्नी की विदाई न होने पर क्षुब्ध होकर मिर्जापुर जिला निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार को वो अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए सोनभद्र के घोरावल कोटे गांव स्थित अपने ससुराल गया था।  सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक उसके पास सुसाइड नोट भी था। लेकिन पुलिस इस बात से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


मड़िहान क्षेत्र के हरदिहवा गांव निवासी युवक सुरेश ने गुरुवार रात अपने घर के अंदर बड़ेर में फांसी के फंदे पर लटक गया। देर रात परिजन आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे दो वर्ष का एक पुत्र है। वह दो दिन पूर्व पत्नी की विदाई के लिए अपने ससुराल सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के कोटे गांव गया था। 

मृतक के पिता भोला ने बताया कि बहू रक्षा बंधन के त्योहार पर अपने मायके गई थी। सुरेश दो दिन पूर्व पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया था। पत्नी की विदाई  न होने पर घर लौट आया। बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद सो गया। पिता ने कहा कि पत्नी की विदाई न होने से झुब्ध होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन


कहा कि उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जबकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें