चील्ह। थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव में विवाहिता की मौत होने पर दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चील्ह थाना क्षेत्र के दलपट्टी गांव श्रीदेवी की शुक्रवार की रात जेठ के घर भतवान में शामिल होकर घर आने पर तबीयत खराब हुई। ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई श्रीराम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद दहेज में बाइक की मांग की गई तो उसे दिया गया। इसके बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दो लाख रुपये और कार की मांग रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति पंडित निषाद , जेठ राजू व संजय, सास बसंती देवी व ससुर लौधर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी पति पंडित निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।