फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चरखहा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता मौत मामले में पुलिस ने रविवार को दहेज हत्यारोपी पति को खजुरी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा दीपनगर निवासी छोटेलाल ने अपनी पुत्री चंदा (21) की शादी तीन वर्ष पूर्व लालगंज थाना क्षेत्र के चरखहा गांव निवासी रविंद्र से किया था। 23 सितंबर की सुबह चंदा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर सूचना मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीडन का आरोप लगाया। पिता छोटेलाल ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज न देने पर उनकी बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें