फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी से नाराज पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। कछवां थाने के बार्डर पर स्थित मिर्जामुराद थाने के बहेड़वा रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की सुबह पत्नी से नाराज पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर परिजन व कछवां पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल मिर्जामुराद का होने पर वहां की पुलिस शव को कब्जे में लेकर चली गई।
विज्ञापन

कछवां थाने को गोतवां गांव निवासी कमलेश कुमार भारतीय (32) रोडवेज बस में मृतक आश्रित कोटे से कंडक्टर के पद पर तैनात थे। मंगलवार को मिर्जामुराद थाने के बहेड़वा रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंचे और वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर उन्होंने जान दे दी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। कछवां और मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में था, इसलिए वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमलेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मां देवराजी देवी, पत्नी नेहा निगम और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि कमलेश करीब तीन दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। किसी बात को लेकर कमलेश व पत्नी नेहा के बीच कहासुनी हुई थी। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें