फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: पत्नी के बाद पति ने भी फंदे से लटक कर दी जान, तीन दिन पहले ही जेल से बाहर आया था

Mon, 29 May 2023 05:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के मुजेहरा खुर्द गांव निवासी शिवराम उर्फ भोला तीन दिन पहले जेल से बाहर आया था। सोमवार सुबह फंदे से लटककर उसने खुदकुशी कर ली। साल भर पहले उसकी पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दी थी। इसी मामले में भोला जेल गया था। 
 
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के मुजेहरा खुर्द गांव में सोमवार सुबह महुआ के पेड़ की डाल में गमछा के सहारे फंदे पर लटकता युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। एक वर्ष पहले पत्नी की फंदे पर लटक कर हुई मौत के मामले में युवक जेल गया था। तीन दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन


चील्ह क्षेत्र के मुजेहरा खुद गांव निवासी शिवराम उर्फ भोला (31) पुत्र लक्षनधारी विश्वकर्मा का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर महुआ के पेड़ की डाल से फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे टेढ़वा चौकी प्रभारी चंद्रकांत तिवारी ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शिवराम की पत्नी रेशमा ने 12 मई 2022 को पंखे से लटककर खुदकुशी की थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें शिवराम विश्वकर्मा जेल गया था। तीन दिन पहले शुक्रवार को ही जेल से बाहर आया था। सोमवार को फंदे पर लटक कर उसने जान दे दी। थानाध्यक्ष समर बहादुर ने बताया कि पेड़ पर फंदे से लटकता युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें